बोकारो, नवम्बर 21 -- Bokaro News: तेनुघाट। प्रखंड अतर्गत रांगामाटी, उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पतकी मुखिया प्रतिनिधि नारायण गंजू ने विद्यालय के सेवानिवृत्त लिपिक दुर्गा प्रसाद सोरेन को सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि दुर्गा प्रसाद सोरेन ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ विद्यालय की सेवा की, जो सभी के लिए प्रेरणा है। 29 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए लिपिक दुर्गा प्रसाद सोरेन को सम्मान-पत्र दिया या।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...