बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के रघुनाथपुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशिष्ट विद्यालय सम्मान से नवाजा गया। पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम ने विद्यालय को यह सम्मान प्रदान किया। इसके साथ ही विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा को विशिष्ट विद्यालय प्रबंधक सम्मान से सम्मानित किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में दिए गए ये सम्मान मनरेगा बीपीओ प्रमोद शर्मा के माध्यम से विद्यालय को सुपुर्द किए गए। वहीं, विद्यालय के शिक्षक सुनील दास गुरु को हिंदी एवं संस्कृत विषय में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। शिक्षकों ने...