बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आगामी 19 सितम्बर को पूरे झारखण्ड प्रान्त में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा निर्धारित है। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजन को लेकर पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी में बिन्देश्वरी दूबे आवसीय इंटर महाविद्यालय, आदर्श उच्च विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय पिछरी के अलावा अन्य शैक्षणिक संस्थानों मे सम्पर्क किया गया। बीडीए इंटर कॉलेज से प्रभारी प्राचार्या वंदना सिंह, आदर्श उवि पिछरी से एचएम धनेश कुमार महतो सहित शिक्षकों में संजय मिश्रा, नमिता जी, संजू जी आदि ने पूरा सहयोग दिया और अश्वासन दिया की कम से कम 500 छात्र-छात्रा इस परीक्षा में जरूर सम्मलित होंगे। मुख्य रूप से बोकारो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा, बलदेव साव व नारायण चौधरी...