बोकारो, अगस्त 27 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित वन परिसर में भाजपा खैराचातर मंडल की बैठक हुई। इसमें संगठन के पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी गतिविधियों की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद महतो ने की, जबकि संचालन महामंत्री रामचरण महतो ने किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विधानसभा बीएलए- वन लक्ष्मण कुमार नायक ने कार्यकर्ताओं से बूथों पर नियमित जनसंपर्क बढ़ाने और लोगों के बीच संगठन की गतिविधियों को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही पार्टी के मजबूत संगठन का आधार है। कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए नए लोगों को संगठन से जोड़ें और आगामी कार्यक्रमों को...