बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: खेतको। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राज की सहमति से अंगवाली मंडल के नए पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। उपाध्यक्ष में जीतलाल सोरेन, पीताम्बर मिश्रा व मंजू कुमारी। महामंत्री में आशीष कुमार नायक व बजरंगी मिश्रा, मंत्री में मनोज यादव, सोहन गंझु, सोहन करमाली व रेखा देवी, कोषाध्यक्ष में रूद्रेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष में राम टहल सिंह, कार्यालय मंत्री में अरुण महतो, मीडिया प्रभारी में भूषण महली व सोशल मीडिया प्रभारी प्रेम तिवारी को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...