बोकारो, सितम्बर 12 -- Bokaro News: भादी मावस के पावन अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति, बोकारो इस्पात नगर शाखा की ओर से अग्रवाल समाज बोकारो के सौजन्य से शुक्रवार को जनवृत-1 स्थित अग्रसेन भवन में श्रीश्री रानी सती दादी का भव्य मंगल पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दादी के जयकारों और भजनों से पूरा अग्रसेन भवन भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: राणी सती दादी की याद में महिलाओं ने की मंगल पाठकार्यक्रम का उद्देश्य रानीगंज से पहुंचीं कथा वाचक श्वेता रुनझुन ने मधुर प्रस्तुति के माध्यम से रानी सती दादी की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था से जोड़ा। मंगल पाठ के दौरान महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और दादी के भजनों पर झूमती नजर आईं। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति, श...