Bokaro News: भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे प्रभु
बोकारो, जुलाई 17 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत न्यू बस पड़ाव में सार्वजनिक रथ पूजा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। आकर्षक पंडाल में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाएं स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। रथ पूजा महोत्सव में पेटरवार समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन स्थल पर मेले का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संध्या में श्रद्धालुओं ने गगनभेदी जयकारों के बीच रस्सी खींचकर भगवान जगन्नाथ के रथ को विशेश्वर महादेव मंदिर स्थित मौसीबाड़ी तक पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में निकाली गई रथ यात्रा यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.