बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और हाईवे को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बोकारो ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैक स्पॉट और प्रतिबंधित स्थानों पर खड़े 58 भारी वाहनों से 37,700 रुपये जुर्माना वसूला। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों को चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क किनारे या दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहन खड़ा करने पर और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद के नेतृत्व में धनबाद-टाटा हाईवे पर चास आईटीआई मोड़ से तलगरिया मोड़ तक चलाया गया। अभियान में चास थाना के इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी तथा बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस के जवान शामिल थे। ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद ने कहा कि ब्ल...