बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद के अगुवाई में बुधवार को धनबाद टाटा व बोकारो रामगढ़ हाईवे में आईटीआई मोड़ से तलगरिया मोड़ तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें ब्लैक स्पॉट पर खड़े 36 गुड्स व सवारी वाहनों से 23 हजार चार सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया। मौके पर मौजूद डीएसपी ने कहा कि अप्रत्याशित सरक हादसों के मूल कारणों में ब्लैक स्पॉट पर वाहनों को खड़ा करना भी ठोस कारक है, बोकारो पुलिस सरक हादसों के ग्राफ को गंभीरता से लेते हुए इसमें कमी लाने को प्रयत्नशील है। इस अभियान के तहत वैसे वाहनों को भी चिन्हित व सूचीबद्ध किया जा रहा है, जो हिदायत व जुर्माने के बावजूद आदत में सुधार नहीं ला रहे है, उन्हें ब्लैकलिस्टेड करने की तैयारी की जा रही है। बताता चलूं कि जिले के पोस्टमार्टम हाउस सदर बीजीएच व अन्य अस्पताल के रिकॉर्ड के हिस...