Bokaro News: ब्लू डे में नीले रंग की छटा से सजा डीएवी सेक्टर-4, नन्हे बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए ब्लू डे का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को रंगों की दुनिया से परिचित कराना तथा उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर नीले रंग की आकर्षक छटा से सराबोर नजर आया। नन्हे-मुन्ने बच्चे नीले रंग के परिधानों में बेहद मनमोहक दिखाई दिए। बच्चों ने नीले रंग से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं, चित्रों और गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को नीले रंग के महत्व तथा प्रकृति में इसके विभिन्न स्वरूपों की रोचक जानकारी दी। विशेष आकर्षण यह रहा कि बच्चों ने अपने लंच बॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.