बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: चास प्रखंड की ब्राह्मणद्वारिका पंचायत में सड़क समेत अन्य विकास योजनाओं में कथित तौर पर ऐसे जीएसटी बिलों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है, जिनमें इनवॉइस नंबर दर्ज नहीं होने का आरोप है। मुखिया से जुड़े कथित बिल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत में पिछले चार वर्षों में कराए गए विकास कार्यों के बिल-वाउचर और भुगतान की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिलों की वैधता, जीएसटी विवरण और भुगतान अभिलेखों की जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में सड़क, नाली सहित विभिन्न योजनाओं के भुगतान में इस्तेमाल किए गए कुछ बिलों पर अनिवार्य इनवॉइस नंबर नहीं होने की बात सामने आई है। इससे सरकारी राशि के खर्च में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने पंचायतवार बिल, वा...