बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: ब्रह्मर्षि परिवार बोकारो की मासिक बैठक रविवार को चिराचास स्थित के.के. सिंह कॉलोनी में राम विलास सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन अनुरंजन शर्मा ने किया। बैठक में संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय व जनहितकारी बनाने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने संगठन के विस्तार, युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक एकता मजबूत करने व सेवा कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। अध्यक्ष राम विलास सिंह ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन व सक्रिय सदस्यता में निहित है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को ब्रह्मर्षि परिवार से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में समाजहित के कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित करने व संगठन विस्तार के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही चिराचास क्षेत...