बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास जोधाडीह मोड़ स्थित चंदनकियारी रोड स्थित कुड़मी छात्रावास में रविवार को बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति, बोकारो की बैठक विश्वनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 23 सितंबर को झारखंड आंदोलन के प्रणेता व जननायक बिनोद बिहारी महतो की जयंती बोकारो हवाई अड्डा परिसर में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चर्चा मौके पर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने बिनोद बिहारी महतो के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड के शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए सामाजिक जागरूकता का कार्य किया था। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे है। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इन...