Bokaro News: बोकारो स्टेशन पर मिली दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर भटकती मिली दो नाबालिग बच्चियों को बोकारो पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके परिजनों से मिलाया। सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि दो अनजान बच्चियां रेलवे स्टेशन परिसर में इधर-उधर घूम रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चियां पारिवारिक विवाद के कारण उत्तर प्रदेश स्थित अपना घर छोड़कर मुगलसराय स्टेशन से ट्रेन में सवार हो गई थीं। यात्रा के दौरान वे बोकारो पहुंच गईं और सुबह नींद खुलने पर रेलवे स्टेशन पर उतर गईं। इसके बाद वे स्टेशन परिसर में भटक रही थीं। मामले की जानकारी मिलते ही बोकारो पुलिस ने बच्चियों के परिजनों से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक सत्यापन के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.