बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित कार्य पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोल टावर-4 की टीम ने सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग कार्यक्रम में बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (संकार्य) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विभाग के मुख्य महाप्रबंधक, सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं के मुख्य महाप्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मी मौजूद थे। अधिशासी निदेशक ने नुक्कड़ नाटक का अवलोकन करते हुए टीम के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि रचनात्मक एवं सहभागी कार्यक्रमों से कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती ह...