बोकारो, अक्टूबर 22 -- Bokaro News: बोकारो व चास शारदीय नवरात्र का महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं का गरगा नदी सहित विभिन्न सरोवरों और तालाबों में विसर्जन किया गया। विजयादशमी के अवसर पर पूजा पंडालों और मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। महानवमी की संधि पूजा से ही चास-बोकारो के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। श्री दुर्गासप्तशती के पाठ, वेदमंत्रों के उच्चारण, शंखनाद और घंटियों की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। धूप-अगरबत्ती की सुगंध के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवदुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना के...