बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता की सुविधा एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से मतदाता किसी भी समय एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) प्राप्त करने, उसे सही तरीके से भरने तथा उससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता को अब तक एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) प्राप्त नहीं हुआ है, तो वे जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपना फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, फॉर्म भरने में आने वाली किसी भी कठिनाई के समाधान के लिए भी इन नंबरों पर सहायता उपलब्ध रहेगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सभी पात्र मतदाताओं की सक...