बोकारो, जुलाई 7 -- Bokaro News: बोकारो। जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। जिला प्रशासन ने चास के कालापत्थर के समीप लगभग छह एकड़ भूमि चिह्नित कर परियोजना का शिलान्यास कर दिया है। करीब 9.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जिले में खेल अधोसंरचना को नई पहचान देगा। प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रथम चरण में इंडोर खेल सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में आधुनिक आउटडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। कई खेलों के लिए होगी आधुनिक व्यवस्था

स्पोर्ट्स ...