बोकारो, सितम्बर 27 -- Bokaro News: बोकारो जिले में लगातार चौथे दिन शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। सुबह करीब 11 बजे तक कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण जिले से होकर गुजरने वाली नदियों व बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ गया। भर्रा समेत कई स्थानों पर छोटे पुल व पुलिया पानी में डूबे नजर आए, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद बारिश थमने से लोगों को कुछ राहत मिली। सुबह तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं। निचले इलाकों में पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार प्रभावित रही। वहीं, बारिश व तेज हवा के कारण सिटी पार्क के समीप सड़क पर पेड़ गिर गया। सेक्टर 4 के पास कई स्थान पर जल जमाव भी हुआ। बारिश के कारण जिले का तापमान भी नीचे आया। शनिवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 29 डिग...