बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे जिले के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से कई स्थानों पर लोग भीगते नजर आए। वहीं तेज बारिश के कारण दुंदीबाद बाजार के समीप, सेक्टर-12 व सिटी सेंटर समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जिले में अगस्त की शुरुआत के साथ मानसून की सक्रियता बढ़ी है। हालांकि, वर्षापात के आंकड़ों के अनुसार अब तक बारिश सामान्य से काफी कम है। जिला कृषि कार्यालय की ओर से जारी दैनिक वर्षापात प्रतिवेदन के अनुसार एक से सात अगस्त तक जिले में औसतन 80.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 329.3 मिमी होना चाहिए था। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार चास में सबसे अधिक 137.2 मिमी बारिश हुई है। यहां छह अगस्त को ही 115.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।...