Bokaro News: बोकारो में भक्ति व उत्साह के साथ मनी सावन की अंतिम सोमवारी
बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को बोकारो में भक्ति व उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल व प्रसाद अर्पित किया। मंदिर परिसर के आसपास पूजा सामग्री की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। लोगों ने बेलपत्र, फूल व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। सेक्टर-9 स्थित नवनाथ मंदिर, सेक्टर-12 ओंकारेश्वर मंदिर, सेक्टर-2 नर्मदेश्वर मंदिर, माराफारी, चास समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई मंदिरों में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि व परिवार की मंगलकामना की। वहीं कई लोगों ने घरों में भी महारुद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.