बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही बारिश ने बुधवार को शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। गरगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ गरगा डैम क्षेत्र में भी पानी का दबाव बढ़ा है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। सड़कों पर पानी जमा रहने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यावसायिक क्षेत्रों में भी बारिश का व्यापक असर देखने को मिला। कई दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित रही। बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। छोटे दुकानदारों और ठेला-खोमचा संचालकों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। लगातार बारिश के कारण कई जगह नालियों का पानी सड़क पर आने से स्थिति...