Bokaro News: बोकारो में पुलिस का बड़ा अभियान, 90 टीमों ने 204 ठिकानों पर की छापेमारी, 11 वारंटी गिरफ्तार
बोकारो, अक्टूबर 31 -- Bokaro News: जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर बोकारो पुलिस ने गुरुवार रात व्यापक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 29 अक्टूबर की रात जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। अभियान में 90 पुलिस टीमों के 317 पदाधिकारी एवं जवान शामिल हुए। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिह्नित वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के 204 संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, न्यायालय से जारी कुल 674 वारंटों का निष्पादन किया गया। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान न्यायालय से जारी 68 रिकॉल के आधार पर गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) का भी निष्पादन किया गया।
फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी 2013 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.