Bokaro News: बोकारो में दोपहर तक हुई तेज बारिश से कई स्थानों पर जल जमाव
बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: गुरुवार को बोकारो के कई क्षेत्रो में सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश दोपहर साढ़े बारह बजे तक रुक-रुक कर होती रही। लगातार वर्षा से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार बोकारो में अगले चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं। 7 से 10 अगस्त तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 8 अगस्त को अधिकतम 31 व न्यूनतम 26 डिग्री, जबकि 9 से 11 अगस्त तक अधिकतम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.