बोकारो, अक्टूबर 4 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और पहल की गई है। बोकारो विधायक श्वेता सिंह द्वारा 4 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर डीप बोरिंग व जल मीनार से संबंधित कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत नया मोड़ बस स्टैंड,सोनाटांड वार्ड-7 स्थित श्मशान काली मंदिर के समीप, बीएसएल एलएच स्ट्रीट-1,जोशी कॉलोनी स्थित पलामू भवन के समीप,जोशी कॉलोनी निचला मोड़ स्थित चापाकल,भगत कॉलोनी लकड़ाखंडा व हाटिंग कॉलोनी दुग्गल गेट में जलापूर्ति से जुड़े कार्यों की शुरुआत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...