बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: बोकारो के मुस्लिम बहुल इलाकों में सालाना जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को विभिन्न स्थानों से जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा। सिवनडीह, चास समेत आसपास के गांवों की अंजुमन कमेटियों की इसमें भागीदारी होगी। जुलूस को लेकर मोहल्लों व घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह तबर्रुक के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत व खिदमत की जाएगी। भीड़ की सुविधा के लिए पंडाल, विशाल तोरण द्वार व अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन उकरीद की ओर से किया जा रहा है। जुलूसे मोहम्मदी सिवनडीह से होकर उकरीद मजार शरीफ होते हुए नया मोड़ तक जाएगा। इसके बाद जुलूस वापस उकरीद मजार शरीफ के समीप मैदान पहुंचेगा, जहां जलसे का आयोजन होगा. यह...