बोकारो, नवम्बर 10 -- बोकारो में गोधन और भैया दूज का उत्सव Bokaro News: बोकारो। बोकारो के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व गोधन व भैया दूज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शहर के कई मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने गोधन कूटने की तैयारी की थी। निर्धारित स्थानों पर महिलाओं ने समूह में एकत्र होकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान पारंपरिक गीत गाए गए व गोधन कूटने की रस्म निभाई गई। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के माध्यम से भाइयों की सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं, कई घरों में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी मंगलकामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर स्नेह जताया। हालांकि, शहर के कई हिस्सों में पर्व की परंपरा बुधवार ...