बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: बोकारो में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास व पारिवारिक माहौल में मनाया गया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही रक्षाबंधन की धूम रही। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी खुशी में भागीदारी की। कई घरों में बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद भाइयों को तिलक लगाया व मिठाई खिलाकर राखी बांधी। त्यौहार को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। बहनें सज-धजकर भाइयों के घर पहुंचीं। वहीं कई भाई भी बहन के घर जाकर राखी बंधवाने पहुंचे। दूर रहने वाले भाई-बहन भी त्योहार मनाने के लिए अपने परिवार के पास पहुंचे। इससे घरों में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। शाम तक विभिन्न मोहल्लों व ग्रामीण इलाकों में बहनों के राखी बांधने का सिलसिल...