बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: बोकारो में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अक्टूबर का अंतिम सप्ताह आगे बढ़ने के साथ रात के तापमान में कमी आने से सुबह के मौसम में ठंडक बढ़ सकती है। सुबह घर से निकलने वाले लोगों, मॉर्निंग वॉक करने वालों और कामकाजी लोगों को इसका अधिक एहसास होगा। दिन और रात के तापमान में अंतर बने रहने से लोगों को सुबह हल्की ठंडक और दोपहर में गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 और 24 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 25 अक्टूबर को अधिकतम तापमान लगभग 31 डि...