बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: बोकारो सेक्टर 3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षिकाओं की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। शिक्षिकाओं ने हरे रंग की आकर्षक व रंग-बिरंगी साड़ियां पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधान व श्रृंगार ने आयोजन की सुंदरता बढ़ा दी। शिक्षिकाओं ने सावन गीत, मल्हार व लोक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय बनाया। इस दौरान मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता व संगीत अंताक्षरी समेत विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने सावन की सांस्कृतिक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, उत्साह व सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...