बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: बेरमो। बोकारो थर्मल के नया बस्ती में बजरंग क्लब के बैनर तले तीन दिवसीय नाइट ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक नया बस्ती फुटबॉल मैदान में होगी। आयोजनकर्ता सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कुल 16 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपये तथा तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार 10-10 हजार रुपये रखा गया है। साथ ही मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया जाएगा। 25 सितंबर को संध्या 5 बजे से ग्रुप ए व बी के मैच, 26 सितंबर को ग्रुप सी व डी के मैच तथा 27 सितंबर को दोपहर 3 बजे से सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मुख...