Bokaro News: बोकारो थर्मल के अरमो का किशोर लापता
बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: कथारा। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अरमो नदीधार निवासी अशोक यादव का 14 वर्षीय पुत्र उमेश यादव रविवार देर दोपहर से लापता है। वह स्थानीय कार्मेल स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। मिली जानकारी के अनुसार वह घर से यह कहकर निकला था कि बाल कटवाने जा रहा है। लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पता करने पर भी उसका कुछ अता-पता नहीं चला। मां सरिता देवी ने स्थानीय थाना से भी गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.