बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बोकारो जिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंटक के मैच 19 नवंबर से सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसकी जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने दी। बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित की गई है। टूर्नामेंट के सभी मैच सफेद गेंद व रंगीन पोशाक में होंगे। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले वर्ष फरवरी में आयोजित होने वाले बोकारो टी-20 प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के नीलामी के लिए बनाई गई केटेगरी बी व केटेगरी सी में प्रवेश मिलेगा। केटेगरी ए में नीलामी के लिए वह सभी खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने झारखंड रणजी टीम,अंडर 23 टीम, अंडर 19 टीम व अंडर 16 टीम का प्रतिनिधित्व किय...