बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: हाल ही में आयोजित बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिन्मय विद्यालय के विद्यार्थियों को असेंबली में प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही टीम की कोच पायल सिंह व टीम मैनेजर संजीव कुमार के प्रयासों की सराहना की। सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत सिंगल सोटी स्पर्धा में राशिका नयन ने स्वर्ण, शिवांगी राज ने रजत व पलक गौतम व सुनिधि रतन ने कांस्य पदक जीता। टीम सिंगल सोटी स्पर्धा में राशिका नयन, शिवांगी राज, पलक गौतम व सुनिधि रतन की टीम ने रजत पदक हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...