बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बोकारो जिले के कसमार, जरीडीह समेत सभी प्रखंडों में आयोजित विशेष ग्रामसभा में एक साथ 92 गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्रामसभाओं में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। यह भी पढ़ें- बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प पारितग्राम सभा की गतिविधियां कसमार प्रखंड की हिसीम पंचायत में हिसीम केदला, खैराचातर, टांगटोना, बगदा और खुदीबेड़ा को बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बगदा पंचायत के बगदा, लोधकियारी व भवानीपुर, दुर्गापुर पंचायत के कुरको, मधुकरपुर के मायापुर, मंजुरा के झरमुंगा तथा...