Bokaro News: बोकारो के ठेका श्रमिकों की मजदूरी पर भी टिकी निगाहें, सेल ने बर्नपुर प्लांट के लिए जारी की नई दरें
बोकारो, नवम्बर 18 -- Bokaro News: सेल के विभिन्न इस्पात संयंत्रों में कार्यरत ठेका श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी को लेकर नई दरें जारी होने के बाद बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के ठेका श्रमिकों की निगाहें भी वेतन संशोधन पर टिक गई हैं। सेल के इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी सर्कुलर में ठेका श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की नई दरों की जानकारी दी गई है। ये दरें एक नवंबर 2026 से प्रभावी बताई गई हैं। सर्कुलर के अनुसार, श्रमिकों की मजदूरी उनके कार्य की प्रकृति और कुशलता की श्रेणी के आधार पर निर्धारित की गई है। सफाई एवं स्वच्छता कार्य में लगे श्रमिकों के लिए 704 रुपये प्रतिदिन की दर तय की गई है। वहीं, वॉच एंड वार्ड में बिना हथियार ड्यूटी करने वाले कर्मियों को 933 रुपये और हथियार के साथ ड्यूटी करने वाले कर्मियों को 1024 रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.