बोकारो, अक्टूबर 23 -- राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में बोकारो के छह खिलाड़ी Bokaro News: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 23 से 29 अक्टूबर तक दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में बोकारो के छह चयनित खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन झारखंड सरकार की ओर से आयोजित खेलो झारखंड एसजीएफआई खुली चयन प्रक्रिया के तहत रांची के खेलगांव में किया गया था। चयनित खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। प्रतियोगिता में बोकारो के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल की तस्मिया आजका तथा पेंटेकोस्टल स्कूल की साक्षी गुप्ता,एमजीएम के राजवीर सिंह, अंशु कुमार और आयुष पटेल, टीपीएस के कार्तिक राज श...