Bokaro News: बोकारो के गांधी चौक पर बापू को दी श्रद्धांजलि
बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: गांधी विचार मंच की ओर से सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान गांधीजी के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम' की प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और जनसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा को अपनाना जरूरी है। गांधीजी के आदर्शों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सेल-बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभ रंजन ने कहा कि सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाकर गांधीजी के सपनों का समाज बनाया जा सकता है। उन्होंने बोकारो को मॉडल टाउनशिप के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.