Bokaro News: बोकारो इंजीनियरिंग क्लस्टर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर से एमएसएमई इकाइयों को मिलेगा बढ़ावा
बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: बोकारो इंजीनियरिंग क्लस्टर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों को बढ़ावा मिलेगा। इसके माध्यम से उद्यमियों को आधुनिक मशीनों, तकनीकी सुविधाओं और गुणवत्ता परीक्षण की साझा व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इससे उत्पादन लागत में कमी, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार तथा तकनीकी उन्नयन को गति मिलेगी। इस संबंध में 29 अक्टूबर को एमएसई-सीडीपी के अंतर्गत बोकारो इंजीनियरिंग क्लस्टर से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय उपनिदेशक ने की। इसमें जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र के सहायक विकास पदाधिकारी, एमएसएमई के सहायक निदेशक, डीएफओ से संबंधित पदाधिकारी, जियाडा के पीएमओ, क्लस्टर के एसपीवी सदस्य तथा विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.