Bokaro News: बेलियातोड़ हॉल्ट बनेगा ब्लॉक स्टेशन, यात्री सुविधाओं में होगा विस्तार
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत बेलियातोड़ हॉल्ट स्टेशन को ब्लॉक स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे रेल परिचालन में सुधार के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे ने वर्तमान एचजी-2 श्रेणी के इस हॉल्ट के उन्नयन का निर्णय लिया है। योजना के तहत स्टेशन पर नया भवन, प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग कार्यालय, एक लूप लाइन व फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। उन्नयन के बाद निर्धारित मानकों के आधार पर स्टेशन को एनएसजी-6 श्रेणी में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है। बांकुड़ा-माशाग्राम रेलखंड सिंगल लाइन व विद्युतीकृत है। इस खंड पर सोनामुखी, बोवाइचंडी व रैनागर सहित केवल तीन ब्लॉक स्टेशन हैं। वर्तमान में छह जोड़ी यात्री ट्रेनें चलती हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निवासियों व दैनिक यात्रियों की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.