बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: भादो में पांचवे दिन मंगलवार को भी रूक-रूक कर बारिश ने बेरमो में आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा कर रख दी हैं। यहां के कोयलांचल का हृदयस्थल फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में त्राहिमाम मचा हुआ है। शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। रहीमगंज, बाटा गली, शास्त्री नगर, पटेल नगर व ब्लॉक कॉलोनी के अलावा अन्य जगहों पर पानी घुस गया है। गली से लेकर आंगन से लेकर घर के कमरों तक में पानी प्रवेश कर गया है। ऐसे में इन इलाकों में काफी नुकसान हुआ। यहां के लोग दिन भर परेशान रहे। इनको घर आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, औद्योगिक प्रतिष्ठान सीसीएल, बीसीसीएल, डीवीसी व टीटीपीएस में कामकाज पर असर पड़ा। सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों में भी उपस्थिति पर असर पड़ा। बाजार प्रभावित हुए। जगह-जग...