बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: बेरमो। बोकारो थर्मल स्थित जर्मन हॉस्पिस्टल के समीप डीवीसी अधिकारियों एवं इंजीनियरों के लिए बनाए गए एक नंबर ओडी (आफिसर्स डॉरमेट्री) को प्रबंधन के निर्देश पर तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। डॉरमेट्री की स्थिति लंबे समय से बेहद जर्जर और बदहाल हो चुकी थी, जिससे इसमें रहना कभी भी जानलेवा साबित हो सकता था। ऐसे में हादसे की आशंका और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीवीसी प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डारमेट्री में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों से आवास खाली करवाया और अब उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। प्रबंधन ने निशन हाट स्थित एचएमडी कॉलोनी, एचएमटी कॉलोनी और सिक्स यूनिट स्थित सीआइएसएफ की चार व पांच नंबर डॉरमेट्री को भी तोड़ने के संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। जल्द ही इन जर्जर संरचनाओं क...