बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: दुर्गा पूजा को लेकर बेरमो में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बोकारो ट्रैफिक पुलिस और बेरमो थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बेरमो थाना के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन चालान काटा गया। यह कार्रवाई बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा एवं यहां बेरमो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के निर्देश पर की गई। जांच के दौरान मुख्य मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोक कर हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात समेत अन्य आवश्यक नियमों की जांच की गई। बिना हेलमेट बाइक चलाने और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई। वहीं कई लोग दूर से ही जांच अभियान देखकर दूसरे र...