बोकारो, जुलाई 30 -- Bokaro News: बेरमो। फुसरो के सुभाष नगर निवासी समाजसेवी छोटू कुमार रवानी ने कहा कि बेरमो फुसरो क्षेत्र में युवा युवतियां बेरोजगारी का मार झेल रहे हैं। दिन ब दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। ऐसे में रोजगार का साधन नहीं रहने से भुखमरी के कगार पर हैं। ऐसे में डीसी अजय नाथ नाथ झा से आग्रह होगा कि अविलंब बेरोजगारी की स्थिति को देखते हुए युवा युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार मेला लगवाया जाय ताकि अलग-अलग कंपनी रोजगार मेला लगाकर रोजगार दे सके। जनप्रतिनिधियों से भी बेरोजगारी दूर करने का आग्रह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...