बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 1 जुलाई 2026 से लागू की गई वीबीजी राम-जी योजना (पूर्व में मनरेगा) के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: वी बी जी राम जी योजना को लेकर दिया गया प्रशिक्षणकार्य क्षेत्रों की प्राथमिकताएं मनरेगा के स्थान पर शुरू इस नई योजना के तहत मजदूरी, सामग्री और प्रशासनिक मदों से संबंधित वित्तीय व व्यावहारिक जानकारियों पर चर्चा की गई। बीडीओ ने बताया कि योजना के तहत मुख्य रूप से चार प्राथमिकता वाले कार्य क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जिसके अंतर्गत कुल 318 योजनाएं संचालित हैं। इसमें ​जल सुरक्षा से संबंधित 107 योजनाए...