Bokaro News: बेटियों के हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए सिर्फ चूड़ियां नहीं, बल्कि कलम दें
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। चास शहरी बाल विकास परियोजना कार्यालय के तत्वावधान में सोमवार को सदर अस्पताल में "बधाई हो! बेटी हुई है" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता व सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेटियों के हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए केवल चूड़ियां नहीं, बल्कि कलम देना आवश्यक है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बालिका शिक्षा तथा महिलाओं के अधिकारों के संबंध में भी जागरूक किया गया। सदर अस्पताल में जन्मी छह नवजात बच्चियों व उनकी माताओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) किट व बेबी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। लाभान्वित परिवारों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.