बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। बढ़ती गर्मी और सड़कों पर घूमने वाले बेजुबान जानवरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से हेल्पिंग फीडिंग इंडिया और सोनवित्री फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत शहर के प्रमुख बाजारों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर जानवरों के लिए पानी पीने की व्यवस्था के रूप में नांद लगाए जा रहे हैं। संस्थाओं की ओर से चास गुरुद्वारा, सेक्टर-3, पुराना बाजार, हनुमान मंदिर, शनि मंदिर समेत कई प्रमुख स्थानों पर नांद स्थापित किए गए हैं। संस्था के सदस्यों ने कहा कि यह पहल मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे इन नांदों में समय-समय पर पानी भरकर बेजुबान पशुओं की मदद करें। अभियान में आयुष, काली चरण, अभिनव, शुभम, राम, पंकज, प्रेम, सौरभ, आशीष...