बोकारो, सितम्बर 12 -- Bokaro News: आजसू पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में जिलाध्यक्ष सचिन महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों और महानगर से पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, बीएलओ-2 के लिए प्रत्येक प्रखंड में 100 सक्रिय सदस्य तैयार करने, जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक नियमित करने और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ता जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक मजबूती से आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के कंधों पर होती है। पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए स...