बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित महावीर मंदिर परिसर में मंगलवार को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। लक्ष्मी पूजा समिति बुंडू की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समिति की ओर से 10 किलोग्राम शुद्ध घी से महाप्रसाद तैयार किया गया था। पूजा समिति के सदस्यों ने पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ महाप्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सौरभ प्रसाद, गुड्डू पोद्दार, बंटी कुमार, रूपेश बनर्जी, राहुल कुमार, गोलू प्रसाद, भोला ठाकुर, रूपेश ठाकुर, बीरेंद्र पोद्दार और किशन ...