Bokaro News: बुंडू के कुम्हार टोली में चार पीढ़ियों से की जा रही है मनसा देवी की पूजा-अर्चना
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के तहत आने वाले जारा कुम्हार टोली में आम लोगों के सहयोग से मां मनसा की पूजा अर्चना करने का इतिहास काफी पुराना है। यहां पर देश आजादी के पूर्व से ही मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही भक्तिमय माहौल में पूजा अर्चना की जाती है। यहां एक ही परिवार के लोग अनवरत चार पीढ़ियों से मां मनसा देवी की पूजा अर्चना करते आ रहे है। कुम्हार टोली निवासी स्व मनबोधि महतो ने देश आजादी के पूर्व से ही मां मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करने की शुरुआत की थी। उसके निधन के बाद उनके पुत्र स्व सहदेव महतो ने इस परंपरा को बखूबी तौर पर निभाया। उनके निधन के बाद उनके पुत्र स्व बोधन महतो ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और उसके निधन के उनका पुत्र गहनु महतो इस परंपरा को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.